वाराणसी – अंतराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों सोना खूब चमक रहा है. इसका सीधा असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. 26 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सोना 3520 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. बात वाराणसी और मेरठ की करें तो वहां भी सोने के भाव में तेजी आई है. आज चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. 26 जनवरी को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 3330 रुपये प्रति ग्राम की तेजी आई है. इसके साथ इसका भाव 1,62,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 25 जनवरी को इसका भाव 1,58,770 रुपये प्रति 10 ग्राम था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 3520 रुपये उछलकर 1,65,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,65,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. सोने का यह भाव अपने आप में नया रिकॉर्ड है.
22 कैरेट कितना महंगा
सोमवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर बड़ी तेजी देखने को मिली है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 3050 रुपये बढ़कर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 25 जनवरी को इसका भाव 1,45,550 रुपये था. बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसका भाव 2490 रुपये उछलकर 1,21,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है.

बाजार में सन्नाटा
सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में फिर तेजी आई है. 5,000 रुपये प्रति किलो बढ़कर चांदी अब 3,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 25 जनवरी को इसकी कीमत 3,35,000 रुपये प्रति किलो थी. लोकल 18 से बात करते हुए वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल बताते हैं कि सोने-चांदी की कीमतें हर दिन अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक कर रही हैं. आगे इसकी कीमतें कहां जाकर ठहरेंगी, इसका ठीक-ठीक अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल है. जब तक बाजार में स्थिरता नहीं आएगी, सन्नाटा पसरा रहेगा.