रायपुर – सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन एतद्वारा श्री आर. कृष्णा दास, पिता स्वर्गीय श्री के. राम दास, निवासी एच.आई.जी. डीलक्स-37, सेक्टर-8, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू, रायपुर (छत्तीसगढ़) को माननीय मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करता है।






