मैनपुर ब्लाॅक में मनरेंगा बचाव पदयात्रा का शुभारंभ बड़ी संख्या में हो रहे क्षेत्र के ग्रामीण शामिल
गरियाबंद – केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेंगा के नाम में बदलाव को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा आज बुधवार से मनरेंगा बचाव संग्राम के तहत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया ग्राम पंचायत जाड़ापदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर पूरे जाड़ापदर, तुहामेटा, जिड़ार, सिंहार एवं राजीव गोदग्राम कुल्हाड़ीघाट पहुंचकर गांव के गली गली में पैदल यात्रा कर रैली निकाली गई और सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा मनरेंगा बचाव जनआंदोलन के माध्यम से क्षेत्र के अंतिम छोर तक पहुंचकर ग्रामीणों मजदूरो और किसानो को मनरेंगा की वास्तुविक भावना इसके अधिकार आधारित स्वरूप और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने कहा मनरेंगा कोई साधारण योजना नही बल्कि देश के नागरिको को मिला काम का संवैधानिक अधिकार है उन्होने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार मनरेंगा को कमजोर करने की साजिश कर रही है काम के दिनो में कटौती मजदूरी भुगतान में देरी और योजनाबद्ध तरीके से बजट कम कर गरीबो मजदूरो को उनके अधिकारो से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
मनरेंगा कोई योजना नही यह गरीबो और मजदूरो का अधिकार है इस अधिकार से अब कोई खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा। कांग्रेस के किसान नेता टीकम सिंह कपिल ने कहा कांग्रेस हर गांव हर मजदूर की आवाज बनकर मजबुती से मैदान में खड़ी है यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीण है जिसे कमजोर करना सीधे सीधे गरीबो पर हमला है कांग्रेस पार्टी ऐसे हर प्रयास का सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, किसान नेता टीकम सिंह कपिल, लिकेश यादव, डोमार साहू, शाहिद मेमन, इमरान खान, जाड़ापदर सरपंच उपासीन नागेश, हरचंद ध्रुव, तुहामेटा सरपंच सुबेसिंह मरकाम, पिलेश्वर सोरी, संजय देववंशी, मिचल सोरी, रोहन मरकाम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, दामोदर मरकाम, धनसाय सोरी, सुकलाल सोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व सरपंच पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






