जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का तबादला होने के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर स्थानांतरण वापस लेने की मांग की।
चंदाैसी – संभल में 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और कोतवाल अनुज कुमार तोमर समेत 22 पुलिस कर्मियों खिलाफ एफआईआर के आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का सुल्तानपुर स्थानांतरण होने के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हैं।
गुस्साए अधिवक्ताओं ने बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। स्थानांतरण वापस लिए जाने की मांग की। कहा कि चंदौसी बार एसोसिएशन के निर्णय के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बुधवार की सुबह अधिवक्ता जिला न्यायालय के गेट पर एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि न्यायिक अधिकारी विभांशु सुधीर अच्छा कार्य कर रहे थे।
पुलिस के दबाव में हाईकोर्ट द्वारा उनका स्थानांतरण कर दिया गया। कहा कि आज विरोध प्रदर्शन किया गया है। चंदौसी बार एसोसिएशन जो निर्णय लेगी। उसी आधार पर आगे आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तमाम अधिवक्ताओं की भागीदारी रही।Share via Email






