Home छत्तीसगढ़ मौसम – बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में चढ़ा पारा, ठंड से...

मौसम – बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में चढ़ा पारा, ठंड से मिली राहत

26
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में जनवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। लोगों को अब ठंड से राहत मिलने लगी है। सुबह और रात में लोगों को हल्की ठंड का ही सामना करना पड़ रहा है और दोपहर में गर्मी का ऐहसास होने लगा है। हालांकि छत्तीसगढ़ के कुछ संभागों में अभी ठंडी के साथ शीतलहर जारी है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) की माने, तो दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है। साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दिनों जहां लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा था, तो वहीं अब उन्हें ठंड से राहत मिलने लगी है। ऐसे में माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में ठंड की विदाई हो सकती है।