गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किमी दूर ग्राम गंगाजमुना में गोड़वाना कबड्डी क्लब द्वारा 23 एवं 24 जनवरी दो दिवसीय डे नाईट राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इस आयोजन को लेकर ग्राम के युवा व ग्रामीणजन लगातार तैयारी में लगे हुए है।
ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिलता है और इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ो हजारो लोग शामिल होते है। प्रथम पुरस्कार 10 हजार एवं ट्राॅफी, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार एवं ट्राॅफी, तृतीय पुरस्कार 5 हजार एवं ट्राॅफी के साथ लगातार आठवें नंबर तक पुरस्कार रखा गया है और इसके अलावा बेस्ट रेडर, आलराउंडर, बेस्ट ब्लाकर, बेस्ट राइट केचर, बेस्ट लेफ्ट केचर, मैन आफ द मैच अनुशासित टीम का भी पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने गोड़वाना कबड्डी क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र नेताम, उपाध्यक्ष लोकेन्द्र नागेश, सचिव खेवेन्द्र नेताम एवं ग्राम व क्षेत्र के युवा विनोद, प्रवीण, महेन्द्र, छत्तरसाय, कमलेश, चंद्रकिशोर, योगेन्द्र, भावेश, प्रवीण, तुलसीराम, ध्वज, तरूण, दुर्गेश, दुर्गाप्रसाद, कैलाश, विकास, जीवनलाल, गौतम, उमेश, कोमल, गणेश, नरेश, योगेश, परमेश्वर, शीतल, दुरेन्द्र, हरपाल, कार्तिक, भुनेश्वर, महेन्द्र, उपेन्द्र, देवव्रत, धनराज, निखिल, राजा एवं ग्रामीणों द्वारा जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है।






