Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता, 45 लाख के इनामी 9 हार्डकोर माओवादियों...

गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता, 45 लाख के इनामी 9 हार्डकोर माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

25
0

गरियाबंद – जिले में सक्रिय माओवादी एरिया कमेटियों को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत लगातार अपील की जा रही थी। गरियाबंद पुलिस की ई-30 टीम, कोबरा, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे सघन नक्सल विरोधी अभियानों से प्रभावित होकर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की सीनापाली एरिया कमेटी एवं एसडीके एरिया कमेटी के कुल 09 हार्डकोर माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इन माओवादियों पर कुल 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था।