Home छत्तीसगढ़ पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के सुपुत्र पिताम्बर मांझी के निधन से...

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के सुपुत्र पिताम्बर मांझी के निधन से मैनपुर देवभोग क्षेत्र में शोक की लहर

437
0

गरियाबंद – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के सुपुत्र पिताम्बर मांझी के निधन की खबर लगते ही पूरे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी कल मंगलवार को उनके गृहग्राम गोहरापदर में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोहरापदर के वरिष्ठ नागरिक पिताम्बर (पिन्टु) मांझी शिक्षक का आज सोमवार को अकास्मिक निधन हो गया पिछले कुछ दिनो से उनका इलाज नारायणन हाॅस्पिटल रायपुर में चल रहा था और आज सोमवार को उनके निधन की जानकारी लगते ही मैनपुर देवभोग सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

ज्ञात हो कि पिताम्बर मांझी मैनपुर जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमति नुरमति मांझी के पति थे और उनके एक पुत्र तथा एक पुत्री है। पिताम्बर मांझी के अकास्मिक निधन से भाजपा, कांग्रेस के साथ सभी राजनीतिक दलो व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो वरिष्ठ नागरिको ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धाजंली अर्पित की है।