Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ – सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, 9 नक्सलियों...

छत्तीसगढ़ – सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

42
0

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को एक नक्सली ढेर हो गया। बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी के मुताबिक, जिले के पश्चिमी हिस्से के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के साथ यह मुठभेड़ हुई। घटनास्थल से हथियार गोला-बारूद सहित एक नक्सली का शव बरामद किया गया।

उधर झारखंड के गुमला में भी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया का एक शीर्ष आतंकवादी मारा गया है। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारिस बिन जमान ने बताया कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा के सिर पर 15 लाख का इनाम था।
मुठभेड़ के दौरान केरकेट्टा सहित चार माओवादी मौजूद थे। तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इस बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 24 लाख के छह इनामी नक्सलियों समेत कुल नौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपये के चेक दिए।