रायपुर – बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान अयप्पा के भक्तों के लिए अत्यंत प्रतीक्षित आध्यात्मिक आयोजन ‘मकरविलक्कु’ का केरल स्थित पवित्र सबरीमाला मंदिर में आयोजन किया गया। यह आयोजन आस्था, भक्ति तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
इस पावन अवसर एवं दिवस को चिह्नित करने हेतु शंकर नगर स्थित कैलाश रेज़िडेंसी, श्री नारायण गुरुमंदिरम परिसर में दीप प्रज्वलन किया गया, जिसके उपरांत भक्तों द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






