Home छत्तीसगढ़ 19 जनवरी से श्री शिवमहापुराण कथा – छत्तीसगढ़ के गौरव राष्ट्रीय कथावाचक...

19 जनवरी से श्री शिवमहापुराण कथा – छत्तीसगढ़ के गौरव राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पाण्डेय द्वारा

210
0

रायपुर – 19 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक 9 दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन ग्राम खिलोरा सेजबहार पुराना धमतरी रोड़ रायपुर में आयोजित किया जा रहा है इसमें राष्ट्रीय कथा वाचक छत्तीसगढ़ के गौरव एवं माटी पुत्र पूज्य पंडित श्री युवराज पाण्डेय जी श्री जगन्नाथ मंदिर मैनपुर अमलीपदर द्वारा कथा वाचन किया जायेगा।

अग्रवाल परिवार श्रीमती पुष्पादेवी एवं श्री गंगाधर अग्रवाल द्वारा इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारिया की जा रही है। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा वाचन किया जायेगा। 19 जनवरी को भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी और इस आयोजन में हजारो श्रद्धालुओ के लिए भव्य डोम पंडाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।