रायपुर/बलौदाबाजार – बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अमित बघेल को रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बलौदाबाजार लाया जा रहा है। बलौदाबाजार पुलिस आरोपी को सीधे कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी आगजनी-हिंसा की घटना की जांच के तहत की गई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई अहम गिरफ्तारियां कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच लगातार जारी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
आपको बता दें कि महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की थी। तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसके चलते अमित बघेल वर्तमान में जेल में है।






