Home देश 10 मिनट की डिलीवरी पर लगी रोक, सरकार का बड़ा फैसला; क्विक...

10 मिनट की डिलीवरी पर लगी रोक, सरकार का बड़ा फैसला; क्विक कॉमर्स कंपनियों पर लगेगी लगाम!

23
0

नई दिल्ली – अब तक जिस 10 मिनट की सुविधा ने आपकी जिंदगी आसान की हुई थी. अब इस सुविधा पर सरकार ने रोक लगा दी है. सरकार के इस बड़े फैसले के बाद अब जेप्टो, ब्लिंकिट, स्विगी जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म्स 10 मिनट में डिलीवरी नहीं दे पाएंगे. आपको बता दें कि खुद श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इस सर्विस पर रोक लगाने की बात कही है. दरअसल, काफी समय से हैदराबाद में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक शख्स की मौत के बाद से इस सर्विस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसमें डिलीवरी करने वाले एक शख्स की मौत हो गई थी. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…

बैठक में मंत्री ने कंपनियों से कहा कि वे फिक्स्ड डिलीवरी टाइम की प्रतिबद्धता को खत्म करें, क्योंकि इससे डिलीवरी पार्टनर्स पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और सड़क सुरक्षा से भी समझौता होता है. बैठक के बाद सभी क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनियों ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वे अपने विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तय समय में डिलीवरी करने के दावे हटा देंगी.

श्रम मंत्री की सख्ती के बाद पीछे हटीं कंपनियां

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में क्विक कॉमर्स सेक्टर की कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में सरकार ने डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी. इसके बात सभी कंपनियों ने  सरकार को आश्वासन दिया था कि वे अपने ब्रांड के विज्ञापनों और मार्केटिंग कैंपेन से 10 मिनट की समय सीमा वाली बात हटा लेंगे. ब्लिंकिट ने इस दिशा में पहला बड़ा कदम उठाते हुए इसे अमल में लाना भी शुरू कर दिया है.

डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा सर्वोपरि

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से देश भर में 10 मिनट डिलीवरी मॉडल के खिलाफ एक माहौल बन रहा था. सोशल मीडिया से लेकर संसद तक में लोग इस बात को लेकर आवाज उठा रहे थे. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लाखों डिलीवरी पार्टनर्स ने अपनी सैलरी बढ़ाने और समय सीमा को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल भी की थी.

क्या होगा ग्राहकों पर इसका असर

कंपनियां अपनी सर्विस जारी रखेंगी लेकिन अब वे कानूनी तौर पर 10 मिनट का वादा करने से बचेंगी. इसका मतलब है कि भविष्य में आपको सामान की डिलीवरी के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म जल्द ही अपने यूजर इंटरफेस और मार्केटिंग कैंपेन से इस टाइम लिमिट को हटाने की तैयारी कर रहे हैं.