Home छत्तीसगढ़ पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों में और गिरेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले तीन दिनों में और गिरेगा तापमान

15
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ी है। अगले तीन दिन बाद ठंड और बढ़ेगी, क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावाट आने की संभावना जताई है। वहीं एक बार फिर ठंड, कोहरा और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा।

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद फिर तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावाट आएगी, जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। बता दें कि जनवरी के पहले हफ्ते में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हाड़ जमाने वाली ठंड पड़ी है। इसके साथ शीतलहर और कोहरा का भी कहर देखने को मिला है।

वहीं अगर बात करें छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के तापमान की तो 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अगर बात करें अन्य जिलों की तो रायपुर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।