उन्नाव रेप केस में एक नया ऑडियो सामने आया है. इसमें कथित तौर पर पीड़िता और उसके चाचा के बीच की बातचीत है, जिसमें चाचा को ये कहते हुए सुना जा सकता है- जो आप लोगों के जो अंदरूनी पार्ट्स होते हैं ना, चाहे तुम्हारे हों, चाहे उनके हों, किसी ना किसी तरीके से खरोंच मार लो. TV9 भारतवर्ष इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस मामले में कुछ नए तथ्य सामने आ रहे हैं. मामला दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सुना जा रहा है. सच क्या है और झूठ क्या, इसका आखिरी और प्रामाणिक फैसला अदालत ही करेगी. मगर, जो नये तथ्य सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं. एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें मोबाइल फोन पर दो लोगों के बीच की बातचीत हो रही है. TV9 भारतवर्ष इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता, ना ही ये साबित करता है कि इस ऑडियो में जिन दो लोगों के बीच संवाद का दावा किया जा रहा है वो वही व्यक्ति हैं, जिनका जिक्र हो रहा है लेकिन जो बातें सामने आ रहीं हैं वो चौंकाने वाली हैं.
ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि उसमें लड़की और उसके रिश्तेदार (चाचा) की आवाज है. ये बातचीत किस तारीख की है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. इस ऑडियो की सत्यता की भी TV9 भारतवर्ष पुष्टि नहीं करता. ऑडियो में खुद को लड़की का चाचा बताने वाला शख्स लड़की से कह रहा है कि वो अपने प्राइवेट पार्ट पर खरोंच के निशान बना ले. साथ ही उसके साथ मौजूद अन्य लड़कियों से भी ऐसा ही करवाए.






