गरियाबंद – ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक के निर्देशानुसार आल इंडिया बंजारा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनसाय नायक द्वारा मैनपुर क्षेत्र के युवा नेता तुलसी राठौर को प्रदेश संरक्षक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर तुलसी राठौर ने हर्ष व्यक्त करते हुए समाज के द्वारा दिये गये जिम्मेदारी पर खरा उतरने की बात कही है।






