Home छत्तीसगढ़ बीवी के साथ बात करने से नाराज दोस्त ने की दोस्त की...

बीवी के साथ बात करने से नाराज दोस्त ने की दोस्त की हत्या, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

39
0

कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए एक युवक की हत्या गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला, जिसने अपनी पत्नी के साथ हंसी-मजाक करने से नाराज होकर उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी।

यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र की है। यहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह आरोपी की पत्नी के साथ हंसी-मजाक किया करता था, जो उसे इतना नगवार गुजरा कि उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बाड़ी में पड़ी मिली युवक की लाश

जानकारी के मुताबिक, गनियारी गांव में सोमवार सुबह एक युवक की लाश बाड़ी में पड़ी मिली, जिसकी पहचान गनियारी गांव में रहने वाले नंदकुमार पटेल के रूप में की गई। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम ने घटना की जांच शुरु की। इस दौरान डॉग स्क्वायड का डॉग पास में ही जयशंकर के घर के पास जाकर खड़ा हो गया।

मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद पुलिस ने जब जयशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि नंदकुमार का उसके घर पर आना जाना लगा था। वह अक्सर उसकी पत्नी के साथ हंसी-मजाक करते रहता था। रविवार की रात नंदकुमार के साथ इसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि जयशंकर ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इस पिटाई में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है।