Home छत्तीसगढ़ Raipur News: सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, रायपुर पुलिस...

Raipur News: सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

36
0

रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरला थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैलाश नगर झंडा चौक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को दबोच लिया।

रायपुर –  पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरला थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कैलाश नगर झंडा चौक पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक झंडा चौक, कैलाश नगर में हथियार लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक चंद्रवंशी के नेतृत्व में उरला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 इंच का चाकू बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 02/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई की है। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है, साथ ही हथियार के स्रोत का भी पता  लगाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।