Home छत्तीसगढ़ भानसोज में पूर्व जनपद सदस्य सहित 10 जुआरी 171290 रुपये के साथ...

भानसोज में पूर्व जनपद सदस्य सहित 10 जुआरी 171290 रुपये के साथ जुआ खेलते रंगे हाथ धर दबोचे गये

57
0

रायपुर – भानसोज में पुलिस ने जुआ खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पूर्व जनपद सदस्य राधेश्याम साहू भी शामिल हैं। जुआरियों के पास से 1 लाख 71 हजार 290 रुपये और 7 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। गांव में असामाजिक गतिविधियों के हावी होने की खबरें भी आई हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्राम में सर्वमान्य नेतृत्व के अभाव में यह स्थिति बनी है और असामाजिक गतिविधियों से मुक्ति दिलाने की आम ग्रामीणों की इच्छा का सम्मान कर पाने में ग्राम प्रमुख व जनप्रतिनिधि अब तक खरे नहीं उतरे हैं।