Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर – तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस...

बड़ी खबर – तमनार में कोयला खदान का विरोध, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल

39
0

रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को हटाने के दौरान स्थिति उग्र हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि धरना हटाने के दौरान रोड एक्सीडेंट में एक ग्रामीण के घायल होने के बाद विवाद बढ़ा, ग्रामीण उग्र हो गए।