Home छत्तीसगढ़ CBI की बड़ी कार्रवाई! रिश्वत लेते SDI समेत पोस्ट ऑफिस के चार...

CBI की बड़ी कार्रवाई! रिश्वत लेते SDI समेत पोस्ट ऑफिस के चार कर्मचारी गिरफ्तार, ताज होटल में 40 हजार नकद बरामद

27
0
बीजापुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बीजापुर – बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताज होटल में छापा मारा है. इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. सीबीआई की यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है, जब टीम ने आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए

छापेमारी में 40 हजार रुपये नकद बरामद

सीबीआई की टीम ने पूर्व नियोजित रणनीति के तहत छापेमारी करते हुए आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह रकम रिश्वत की राशि बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार बरामद नकदी को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच जारी है।

SDI समेत चार आरोपी हिरासत में

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। सभी आरोपी डाक विभाग से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

पूछताछ जारी, अन्य लोगों की भूमिका की जांच

कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार रिश्वतखोरी के इस मामले में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा के साथ ही मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं. कार्रवाई के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है. मामले को लेकर डाक विभाग सहित शहर में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की जांच जारी है.