Home छत्तीसगढ़ बड़ी वारदात: भीड़भाड़ वाले बाजार में DSP पर हमला, युवती ने चाकू...

बड़ी वारदात: भीड़भाड़ वाले बाजार में DSP पर हमला, युवती ने चाकू मारकर किया लहूलुहान

56
0
एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां भीड़भाड़ वाले बाज़ार इलाके में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) पर चाकू से हमला किया गया. हमले में DSP गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दंतेवाड़ा – एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां भीड़भाड़ वाले बाज़ार इलाके में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) पर चाकू से हमला किया गया. हमले में DSP गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की है. जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर को सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा एक कोर्ट केस के सिलसिले में दंतेवाड़ा जिला न्यायालय आए थे. इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाज़ार क्षेत्र में एक युवक और एक युवती ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया.

कैसे हुई वारदात

दरअसल, न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में आज 19 दिसम्बर को सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक (DSP) तोमेश वर्मा जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे।

इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में एक युवक व युवती ने अचानक चाकू से DSP तोमेश वर्मा पर हमला कर दिया। अचानक हुये हमले में डीएसपी लहूलुहान हो गये। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डीएसपी पर हमले की सूचना के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और गंभीर हालत में उन्हें भर्ती कराया।

पुराने प्रकरण में घटना

प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि डीएसपी एवं आरोपियों के मध्य दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने प्रकरण को ही इस हमले का कारण बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों व DSP तोमेश वर्मा का जिला दुर्ग में उक्त प्रकरण पूर्व में विचाराधीन रहा है, सितंबर 2025 में दोषमुक्ति हुई थी।

घायल DSP तोमेश वर्मा को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनकी स्थिति वर्तमान में खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावर युवक एवं युवती दंतेवाड़ा पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला दुर्ग जिले की एक अदालत में DSP और आरोपियों के बीच चल रहे पुराने मामले से जुड़ा हो सकता है. हमले के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों युवक और युवती को हिरासत में ले लिया है. घायल DSP तोमेश वर्मा को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.