नागपुर के बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नागपुर के औद्योगिक क्षेत्र से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री परिसर में पानी की बड़ी टंकी अचानक ढह गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि टंकी निर्माण में किसी तरह की तकनीकी खामी या लापरवाही तो नहीं हुई थी।
मृतक और घायलों की स्थिति
इस हादसे में अभी तक 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे एमआईडीसी बुटीबोरी इलाके में स्थित अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड नामक सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री परिसर में जमीन पर बनी एक विशाल पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी के मलबे में कई मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया।