नई दिल्ली – देश में जबसे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) शुरू हुआ है तबसे चुनाव आयोग के गजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं. मध्यप्रदेश से लेकर बंगाल तक SIR प्रक्रिया हो रही है. इस बीच बंगाल से ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिससे वह जिला हिल गया है जहां यह कांड हुआ है. पूर्वी बर्धमान जिले से सामने आया यह मामला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है. चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में एक व्यक्ति को पांच साल की उम्र में दो बेटों का पिता बताया गया. और जब यह बात प्रशासन के सामने आई तो अधिकारी भी हैरान रह गए.
यह अजीबोगरीब गड़बड़ी SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आई. मामला पूर्वी बर्धमान जिले के मंगलकोट थाना क्षेत्र के शीतल गांव का है. यहां एक ही परिवार से जुड़ी वोटर लिस्ट एंट्री पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है.






