झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आई. यहां इंडिगो की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा टल गया. 75 यात्रियों की जान बाल-बाल बची.
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया. इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के वक्त गड़बड़ी हो गई. विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया, जिससे हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, कई यात्रियों को हल्की चोट आने की खबर है. गनीमत रही कि प्लेन में मौजूद 75 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई.
रांची एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया. इंडिगो की भुवनेश्वर–रांची फ्लाइट 6E 7361 की लैंडिंग के दौरान हार्ड लैंडिंग हुई, जिससे विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. इस विमान में सवार 75 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई. हालांकि, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट निर्धारित समय शाम 7:55 बजे की जगह करीब रात 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरी. लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके कारण विमान संतुलन ठीक से नहीं बना पाया और रनवे पर जोरदार टचडाउन हुआ. घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ और इंडिगो की टीम ने स्थिति को संभाल लिया.
विमान की अगली उड़ान रद्द
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात करीब 9:40 बजे विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया. यह विमान रांची से वापस भुवनेश्वर जाने वाला था, लेकिन तकनीकी जांच के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी. दूसरी फ्लाइट तत्काल उपलब्ध नहीं होने के कारण 35 यात्रियों को कार के जरिए भुवनेश्वर भेजा गया. वहीं, शेष यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होटल में कराई गई है. एयरपोर्ट प्रशासन और इंडिगो की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है.

तकनीकी समस्या की आशंका
प्राथमिक जांच में लैंडिंग के वक्त तकनीकी समस्या की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना के बाद रांची एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई थी और रनवे की भी जांच की गई. एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है.