गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती (18 दिसंबर) के उपलक्ष्य में पंथी गीतों के प्रसारण की माँग को लेकर युवा सतनामी समाज, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंगलवार को रायपुर डीआरएम कार्यालय पहुँचे और रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
रायपुर – गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती (18 दिसंबर) के उपलक्ष्य में पंथी गीतों के प्रसारण की माँग को लेकर युवा सतनामी समाज, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंगलवार को रायपुर डीआरएम कार्यालय पहुँचे और रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में युवाओं ने उल्लेख किया कि बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मानव–मानव एक समान’ का मूलमंत्र छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 1 दिसंबर से गुरु पर्व की परंपरागत शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में 18 दिसंबर की जयंती पर रेलवे स्टेशन परिसरों से पंथी गीतों का प्रसारण सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सौहार्द का मजबूत संदेश देगा।






