Home देश घर बना ‘नागलोक’! कोने-कोने से एक साथ निकले 7 सांप, परिवार में...

घर बना ‘नागलोक’! कोने-कोने से एक साथ निकले 7 सांप, परिवार में मची अफरातफरी

53
0
सहारनपुर – वैसे तो आपने किसी के भी घर से सांप निकलता हुआ देखा होगा और बदलते मौसम में सांप वैसे भी निकल जाते हैं, लेकिन अगर एक ही घर से एक या दो नहीं, बल्कि 7 सांप निकले तो उससे घर के सदस्यों की क्या कुछ हालत होगी. ऐसा ही कुछ मामला सहारनपुर से सामने आया है, जहां मुजफ्फराबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ेढ़ी घोगू में मंगलवार की सुबह देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. जब गांव के एक मकान से लगातार 7 सांप बाहर निकल आए. अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और लोग दूर-दूर तक घरों से बाहर निकल आए.
ग्राम बड़ेढ़ी घोगू के रहने वाले नेत्रपाल के मकान में सुबह सबसे पहले एक सांप दिखाई दिया. परिवार के लोगों ने चीखते हुए लोगों को बुलाया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सांप को पकड़ना चाहा, तभी दीवार के एक हिस्से से दूसरा सांप निकलता हुआ बाहर आया. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तीसरा, चौथा और फिर एक-एक कर 7 सांप मकान के अलग-अलग कोनों से निकलकर घर में फैल गए.
इतने सांप देख परिवार में दहशत का माहौल
घर में एक साथ इतनी संख्या में सांपों के मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते नेत्रपाल के घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तुरंत एक अनुभवी सपेरे को बुलाया. सपेरा पहुंचा और घर की दीवारों, फर्श और कोनों की तलाशी शुरू की. लगभग एक घंटे के अभियान के बाद सपेरे ने घर से 7 सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया.
सपेरे ने बताई वजह
सपेरे के अनुसार, सांप फर्श के नीचे किसी पुराने बिल या खोखले हिस्से में छिपे हुए थे. मौसम में बदलाव या आसपास चल रहे काम के कारण वे बाहर आ गए. सभी सांपों को बिना किसी नुकसान के दूर जंगल में छोड़ दिया गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने नेत्रपाल के परिवार को मकान की मरम्मत और संपूर्ण सफाई कराने की सलाह दी है, लेकिन अभी भी नेत्रपाल के परिवार को घर में जाने से भी डर लग रहा है. उनका कहना है कि अभी घर में और भी साफ हो सकते हैं. फिलहाल एक ही घर से इतने सारे सांप निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.