राजधानी दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने आगरा से उसे गिरफ्तार किया है। छात्राओं के आरोपों के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी।
नई दिल्ली – दिल्ली की एक अदालत ने स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को अपनी कार पर कथित तौर पर फर्जी राजनयिक नंबर प्लेट के इस्तेमाल करने से जुड़े मामले में सोमवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. चैतन्यानंद वर्तमान में एक निजी संस्थान की 16 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है. न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष कुमार ने फर्जी नंबर प्लेट मामले में आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. चैतन्यानंद को 27 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया था.
दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने आगरा स्थित होटल के कमरे में 15 मिनट तक आरोपी से पूछताछ की, इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली लेकर पहुंच गई है।
दिल्ली पुलिस वसंतकुंज (नार्थ) थाने में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से पूछताछ कर रही है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप है।






