बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने पहले सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार का अपहरण किया और बंधक बनाने के बाद बुरी तरह पीटा. फिर नक्सलियों ने ठेकेदार की गला काट कर हत्या कर दी.
ठेकेदार की गला काट कर हत्या
मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है. यहाँ नक्सलियों ने सड़क ठेकेदार के मुंशी को किडनैप कर लिया. जब ठेकेदार मुंशी को बचाने पंहुचा तो उसे ही पकड़ लिया. और बेरहमी से मारा पीटा. फिर गला काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद ठेकेदार के शव को इरापल्ली पुलिस कैंप के नजदीकी जंगल में फेंककर चले गए.
उत्तर प्रदेश का रहने वाला था
जानकारी के मुताबिक़, मृतक की पहचान इम्तियाज अली के रूप में हुई है. इम्तियाज अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. इम्तियाज अली काफी समय से नारायणपुर जिले में रहकर ठेकेदारी का काम करता था. वह नारायणपुर जिले के धौड़ाई इलाके में रह रहा था. वो सड़क निर्माण का ठेका लेता था.
मुंशी को बचाने के चक्कर में गयी जान
नारायणपुर के धौड़ाई क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा था. जिसका ठेका इम्तियाज अली ने ले रखा था. नक्सली धौड़ाई क्षेत्र में सड़क निर्माण का विरोध कर रहे थे. जिसे लेकर कई बार धमकी भरे पोस्टर भी लगा चुके हैं. इसी बीच उन्होंने ठेकेदार के मुंशी को किडनैप कर लिया. इम्तियाज अपने मुंशी को बचाने के लिए नक्सलियों के पास पहुंचा. जहाँ मुंशी तो बच गया लेकिन उन्होंने इम्तियाज को पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी. फिर शव को जंगल में फेंक दिया.
पुलिस जाँच में जुटी
मुंशी ने घर पहुंचकर ठेकेदार के परिवार वालो को इसकी जानकारी दी और पुलिस को मामले की सूचना सी गयी. सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इलाके में सर्चिंग तेज कर दीगयी. अभी शव नहीं मिल पाया है. जिसकी तलाश कर रहे हैं.






