Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, सबसे...

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, सबसे ज्यादा ठंडा है यह इलाका

72
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य में कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। राजधानी रायपुर में भी जोरदार ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार रात को पारा 13.4 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में अभी और गिरावट होगी जिस कारण से ठंड बढ़ेगी। वहीं, ग्रामीण इलाकों में जोरदार ठंड के कारण लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।