सांसद खेल कुद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में पहुंचे पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप
गरियाबंद– तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 कि.मी. दूर पैरी स्टेडियम भाठीगढ़ मे दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के समापन और पुरस्कार वितरण में आज रविवार को जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप एवं पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी पहुंचे विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया साथ ही उन्हे प्रमाण पत्र दिया गया
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है ये हमें जीत हार से आगे बढ़कर परिश्रम, समर्पण और एकता का पाठ सिखाते है ऐसे आयोजनो से छात्र-छात्राओं और युवाओं के उर्जा को सही दिशा मिलता है और समाज में सकारात्मकता का संचार होता है। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा खेलो के प्रति जो उत्साह देखने को मिल रहा है वह अपने आप में एक मिशाल है खेल से न केवल शरीर मजबूत बनते है बल्कि व्यक्तित्व अनुशासन और टीम भावना को विकसित करते है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, सरपंच पुष्पा नेगी, एसडीएम डॉ तुलसीदास मरकाम, बीईओ महेश पटेल, बीआरसीसी, शिवकुमार नागे, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, मोहित द्विवेदी, खेल नोडल अधिकारी यशवंत बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान 100मी. दौड़, 400 मी दौड़, गेड़ी दौड़ भाला फेक, गोला फेक, लम्बी कुद, बेडमेंडल, वालीवाल, खो-खो, कब्बड़ी, उंची कुद, लम्बी कुद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गयां। इस मौके पर प्रमुख रूप से डीएस नागवंशी, डीएस साडिल्य, राजकुमार ध्रुर्वा, मुकेश ठाकुर, दुर्गाचरण कोमर्रा, पवन ठाकुर, आशिफ खान, लोकेश्वर कांसी, शेख इमामुद्दिन, दामोदर नेगी, खन्ना रामटेके, नरेन्द्र पटेल, प्रदिप सिन्हा, सुन्दर कश्यप, लोभान देवदास, ईश्वर कोसमा, पदमनी साण्डिल्य, शालुरानी ठाकुर, रेणुका ठाकुर, हेमलता साहू, शशी ठाकुर, डोमार पटेल, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।






