रायपुर – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 90 गेंदों में अपने वनडे करियर का 53वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 84वां शतक पूरा किया। लगातार दो मैचों में शतकीय पारी खेलकर किंग कोहली ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए दावेदारी ठोक दी है। प्रशंसक भी उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई।






