Home छत्तीसगढ़ प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरुण पांडेय ने उदंती अभ्यारण वन...

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरुण पांडेय ने उदंती अभ्यारण वन भैंसा संरक्षण केंद्र का मोटरसाइकिल से पहुंचा कर किया निरीक्षण

456
0

वन भैंसा संरक्षण संवर्धन केंद्र में लाए जाएंगे 02 मादा वन भैस

शेख हसन गरियाबंद– प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरुण पांडेय ने आज शनिवार को उदंती अभ्यारण स्थित वन भैंसा संरक्षण एवं संवर्धन केंद्र का दौरा कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन भैंसाओं के उचित रख-रखाव, संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश एवं सुझाव प्रदान किए।

पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ अरुण पांडेय ने वन भैंसा संरक्षण संवर्धन केंद्र में मौजूद सुविधाओं, सुरक्षा उपायों तथा वन्यजीव प्रबंधन की व्यवस्था का अवलोकन करते हुए संरक्षण कार्यों को और बेहतर करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

ज्ञात हो कि उदंती नदी में रपटा निर्माण नहीं होने के कारण वन विभाग के अफसरों को पैदल नदी पार करना पड़ा और मोटरसाइकिल के सहारे घने जंगल को पार करते हुए वन भैंसा संरक्षण संवर्धन केंद्र पहुंचे यहां एक मात्र वन भैंसा वर्तमान में मौजूद है जिसकी देखरेख के साथ ही संरक्षण और संवर्धन में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है

वही उम्मीद लगाई जा रही है कि उदंती सीतानदी के लिए असम से लाए गए वन भैंसा को बारनवापारा अभ्यारण में रखा गया है उसे जल्द उदंती लाने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है ऐसी जानकारी मिल रही है यदि वन भैंसों को उदंती अभ्यारण लाया जाता है तो निश्चित रूप से वन भैंसों के नाम से विख्यात उदंती अभ्यारण में तेजी से इसकी संख्या बढ़ेगी, बाहर हरसूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार वन अफसर ने आज उदंती अभ्यारण में पहुंचकर वन भैंसा संरक्षण संवर्धन केंद्र का निरीक्षण किया है,

इस प्रवास के दौरान उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन, उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व,सहायक संचालक, उदंती, तौरेंगा, सीतानदी,परिक्षेत्र अधिकारी, दक्षिण उदंती, उत्तर उदंती, इंदागांव, तौरेंगा,सहायक वन संरक्षक (स.प.अ.) करलाझर,सहित दक्षिण और उत्तर उदंती के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस निरीक्षण से वन भैंसा संरक्षण कार्यों में नई गति आने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।