Home देश पति-पत्नी की थी खाली जेब, पहनते थे फटे कपड़े, चमकी ऐसी किस्मत...

पति-पत्नी की थी खाली जेब, पहनते थे फटे कपड़े, चमकी ऐसी किस्मत बन गए करोड़पति, यूं कमाया पैसा

21
0
बस्ती – उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक पति-पत्नी बहुत गरीब थे. मगर सपने दोनों ही अमीरों वाले देखा करते थे. लग्जरी लाइफ जीने का पति-पत्नी को बहुत शौक था, हमेशा यही सोचते रहते थे कि आखिर कैसे क्या किया जाए, जिससे हम लोग भी खूब कमाई करने लगे. दिनभर पैसों की भूख ने दोनों को पागल कर दिया, यहां तक अब यह लोग किसी भी हद तक जाने के बारे में सोचने लगे
फिर एक दिन ऐसा आया कि इनके सपने सच हो गए और यह भी करोड़पति बन गए. जो पहले फटे कपड़ों में रहते थे अब वो ब्रांडेड ड्रेस पहनने लगे और लग्जरी कार से चलने लगे. पति-पत्नी अचानक अमीर बन गए वो भी इतना, जो देखकर लोग भी हैरान रहने लगे. लेकिन तभी खबर आई और पता चला कि पुलिस ने एक पति-पत्नी को अरेस्ट किया है, जो फिल्म बंटी-बबली की तरह पुलिस को चूना लगा रहे थे और करोड़ों की कमाई कर रहे थे.
जब उन दोनों का नाम पता चला तो हर कोई सन्न रह गया. राम आधार यादव और पत्नी गुड़िया… यह कोई और न्बहीं बल्कि वहीं गरीब पति-पत्नी है जिन्हें अमीर बनने का शौक था, अमीरी की लालच ने इम्हें तस्कर बना दिया था और यह गांजा सप्लाई का धंधा करने लगे थे. इन दोनों को पुलिस काफी समय से खोज रही थी, फिर एक रोज मुखबिर ने परसरामपुर थाना की पुलिस और एसओजी टीम को सूचना दी.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की, तभी एक स्विफ्ट कार UP 32 HN 4983 को पुलिस ने रोका, कार के अंदर एक पति-पत्नी बैठे हुए थे. पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की. तभी कार के अंदर सीट के नीचे एक झोला मिला, जो प्लास्टिक का था. जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 1.10 किलो मार्फीन बरामद हुई. मौके पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पूछतांछ में दोनों ने जो राज उगले वह सुन पुलिस भी दंग रह गई. उन्होंने बताया झोला में जो मादक पदार्थ बरामद हुआ उसे दोनों पति पत्नी मिलकर बेचा करते है, जिससे उनके परिवार का खर्चा चलता है. तस्कर पति-पत्नी ने बताया कि मादक पदार्थ की यह खेप वह गोंडा जिले के लालपुर से लाते हैं. वहीं एसपी अभिनंदन ने बताया कि यह गैंग काफी समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था, पुलिस और स्वाट टीम ने दोनों पति पत्नी तस्करों को अरेस्ट किया. इनके खिलाफ धारा 8/21/27 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.