Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से बचाव...

छत्तीसगढ़ में 3 दिन शीतलहर का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से बचाव की सलाह, अंबिकापुर सबसे ठंडा

22
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो कभी हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा

तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले दो दिनों के अंदर तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिसके कारण ठंड बढेगी। इसी के साथ ही मौसम भी शुष्क रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग  की माने तो आसमान साफ रहेगा और धूप खिला रहेगा।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर में अगले तीन दिन शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ठंडी हवा चलेगी, जिसके कारण लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसी के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।