Home छत्तीसगढ़ समाज सेवा के क्षेत्र में जिला पंचायत गरियाबंद के युवा अध्यक्ष गौरीशंकर...

समाज सेवा के क्षेत्र में जिला पंचायत गरियाबंद के युवा अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को मिला सम्मान

145
0

गरियाबंद – समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सक्रिय नेतृत्व के लिए गरियाबंद जिला पंचायत के युवा अध्यक्ष गौरिशंकर कश्यप को राष्ट्रीय स्तर का India Pride Award प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान दैनिक भास्कर द्वारा दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि गौरिशंकर कश्यप जिला पंचायत गरियाबंद के सबसे युवा एवं ऊर्जावान जनप्रतिनिधि के रूप में निरंतर ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सामाजिक कल्याण के कार्यों में उत्कृष्ट पहल करते रहे हैं। उनकी जनसेवा और सक्रिय नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी मान्यता मिली है।सम्मान प्राप्त करने के बाद गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि—“यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि गरियाबंद जिला एवं देवभोग की जनता का सम्मान है। जनसेवा को मैं अपना धर्म और कर्तव्य दोनों मानता हूँ। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा प्रयास सदैव जारी रहेगा।”इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इसे गरियाबंद एवं देवभोग के लिए गर्व का क्षण बताया है।