Home छत्तीसगढ़ मैनपुर स्कूल में बालमेला का आयोजन बच्चों के साथ पालक और नगरवासी...

मैनपुर स्कूल में बालमेला का आयोजन बच्चों के साथ पालक और नगरवासी शामिल

105
0

स्कूली बच्चों ने अनेक प्रकार की व्यंजनो की लगाई स्टॉल लगी रही भीड़

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय प्राथमिक शाला के संयुक्त तत्वधान में आज बालमेला का आयोजन किया बाल मेला में बच्चों ने अपने अनेक प्रकार के व्यंजनो के स्टाल लगाए और मेले का आनंद लिया इस बालमेला में बच्चो के साथ पालक व नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच श्रीमती हनिता नायक, पूर्व सरपंच एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरीता ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, प्राचार्य श्रीमती अख्तर खान ने विधिवत द्वीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान मैनपुर के सरपंच श्रीमती हनिता नायक ने कहा यह बाल मेला बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ आत्मनिर्भय एवं बच्चों को व्यवसाय का तरीका सिखाने में महत्वपूर्ण सबित होगा उन्होने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।

अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने बच्चों के उत्साह वर्धन करते हुए कहा निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से हमारे बच्चों को बहुत कुछ सिखने को मिलता है आज बच्चों ने बालमेला का आयोजन कर इसमें सभी नगर के लोग भाग लिए यह अपने आप में एक मिशाल है। प्राथमिक, हाई स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा बाल मेला का आयोजन कर अनेक प्रकार के व्यंजनों का दुकान लगाया गया इस बाल मेला में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा इटली, डोसा, चौउमिन,पास्ता ,समोसा, कचोरी ,दही बड़ा भेलपुरी ,चाय काफी आइसक्रीम सहित अनेक जायकेदार व्यंजन सजाए गए थे जहां छात्र-छात्राओं एवं पालकों सहित शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया और बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी, ग्रामीण पालक , छात्राए कार्यक्रम में शामिल हुए ।

संस्था के प्राचार्य श्रीमती अख्तर खान ने कहा बच्चों के द्वारा रचनात्मक कार्य को बढ़ावा देने के लिए यह मेला का आयोजन किया गया बच्चे और पालक शामिल हुए जो हमारे लिए खुशी के बात है उन्होने बच्चों को पढ़ाई लिखाई में ज्यादा जोर देते हुए कहा शिक्षा बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्रीमती अनिश फातिमा, सीमा ठाकुर, मेनका कांशी, कंचन रामटेके, सरोज सेन, दीप्ती साहू, हरिश कुमार साहू, दिनेश कुमार यादव, शेखर कश्यप, शांति राजपूत, लोकेश्वर राव भोसले, संतोषी कश्यप, पुनेश्वर साहू, निर्माणी पुजारी, हेमान्या देवदास, चेतना यादव, सरस्वती, चांदनी नागेश, निहारिका दंन्ता, भारती, यशिका नेगी, सुमन, संध्या एवं स्थानीय नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।