Home छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर शहीद

सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर शहीद

32
0

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ एक जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की तड़के घने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की। इस गोलीबारी में मध्यप्रदेश के हॉक फोर्स के एसआई आशीष शर्मा को गोली लगी थी। घायल सब इंस्पेक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक शहीद सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बालाघाट जिले के किनी चौकी में प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। आईजी अभिषेक शांडिल्य ने इसकी पुष्टि की है। गोली लगने के बाद घायल जवान को सुबह आठ बजे के लगभग अस्पताल लाया गया था। आपको बता दे राजनांदगांव और मध्यप्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों के मूवमेंट की खबर के बाद सुरक्षाबलों की टीम बोरतालाव क्षेत्र से लगे कनघुर्रा जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में मध्यप्रदेश के हॉक फोर्स के एसआई आशीष शर्मा को गोली लग गयी।

जानकारी है कि फोर्सस ने मंगलवार-बुधवार की दरमयानी ही ऑपरेशन शुरू किया था। कनघुर्रा के घने जंगल में चारों ओर से घिरे माओवादियों ने सुरक्षा बालों पर फायरिंग कर दी। अंधेरे में माओवादियों की गोली का शिकार हुए मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी को सुबह डोंगरगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कनघुर्रा के जंगल में सुरक्षा बल बड़ी कार्रवाई की ओर बढ़ रही है। क्षेत्र में मौजूद माओवादियों के खात्मे के लिए तीन राज्यों के सुरक्षा बल ने चारों ओर से घेर रखा है।

राजनांदगांव रेंज आइजी ने इस घटना को लेकर बताया, जानकारी मिल रही ही कि एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन में माओवादियों की मौजूदगी की इंटेलिजेन्स की रिपोर्ट पर सीमा में ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुबह दोनों ओर से घिरे माओवादियों ने सुरक्षा बालों पर फायरिंग कर दी।