Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में पकड़ाया जुआ का बड़ा फड़, 39 जुआरियों से 9 लाख...

दुर्ग में पकड़ाया जुआ का बड़ा फड़, 39 जुआरियों से 9 लाख रुपए जब्त

48
0

दुर्ग – दुर्ग पुलिस ने गया नगर कोष्टा तालाब के पास बीती रात डीएसपी क्राइम अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में पुलिस ने जुआ के फड़ में दबिश देकर 39 जुआरियों को धरदबोचा है। पुलिस ने इन जुआरियों से 9 लाख 25 हजार रुपए सहित विभिन्न कंपनियों के 43 मोबाइल फोन जब्त किया है। दुर्ग सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सभी जुआरियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया।

सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात को गया नगर दुर्ग स्थित भागवत देशमुख के अड्डे पर दुर्ग पुलिस के द्वारा छापा मारा गया। जहां बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे 39 जुआरियों को धरदबोचा। जुए के फड़ से करीब 9 लाख 25 हजार रुपए नकद जप्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि गया नगर कोष्टा तालाब के पास भागवत देशमुख नामक शख्स के द्वारा लंबे समय से ताश के 52 पत्तियों के जरिए हार जीत का जुआ खिलाया जा रहा था। इस बात की जानकारी पुलिस को होने पर छापामार कार्यवाही की योजना बनाई गई।

रेड की कार्रवाई डीएसपी क्राइम अलेक्जेंडर किरो के नेतृत्व में हुई। सोमवार को आधी रात 12 बजे के आसपास जुआ के फड़ में दबिश दी गई। पुलिस टीम में सिटी कोतवाली थाना और पुलिस लाइन का बल भी शामिल रहा। गया नगर दुर्ग निवासी भागवत देशमुख के अड्डे पर छापा मारा गया। जहां बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा था। पुलिस के द्वारा घेराबंदी करके 39 जुआरियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान करीबन 9 लाख 25000 रुपए की राशि जप्त की गई है। इसके अलावा जुआरियों से विभिन्न कंपनियों के 43 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इन मोबाइल फोन की कीमत 2 लाख 5 हजार रुपए रुपए आंकी गई है।