Home देश तो शपथ ग्रहण की आ गई तारीख! 17 से 20 नवंबर तक...

तो शपथ ग्रहण की आ गई तारीख! 17 से 20 नवंबर तक पटना के गांधी मैदान में आने-जाने पर रोक

81
0
बिहार में नई सरकार कब शपथ लेगी, इसकी डेट अभी नहीं आई है, लेकिन ज‍िस तरह 17 से 20 नवंबर तक पटना के गांधी मैदान में लोगों के आने जाने पर रोक लगाई गई है, उससे साफ संकेत मिल रहे हैं क‍ि इन्‍हीं द‍िनों में शपथ ग्रहण हो सकता है.
पटना – एक ओर नीतीश कुमार के घर पर एनडीए के सभी दलों के नेताओं का जमावड़ा है. मेल मुलाकातों का स‍िलस‍िला चल रहा है. नई सरकार का फार्मूला तय हो रहा है. तो दूसरी ओर बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अब तेज हो गई हैं और इसी के चलते पटना का गांधी मैदान एक तरह से जगह-जगह से सील मोड में आ गया है. 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने साफ कहा है कि ये रोक सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए लगाई गई है, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की रुकावट या भीड़भाड़ न हो. माना जा रहा है क‍ि 20 नवंबर को शपथ ग्रहण होने की संभावना है.
गांधी मैदान में बड़े स्तर पर टेंट, गेट, मंच और बैरिकेडिंग का काम चल रहा है. वीवीआईपी आगमन, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और मीडिया कवरेज के लिए भी स्पेशल प्लान तैयार किया जा रहा है. इस दौरान वहां सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों, स्थानीय दुकानदारों और आस-पास के निवासियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी.
सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह काफी भव्य होने वाला है, जिसमें राज्य के साथ-साथ कई राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की संभावना है. डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान गांधी मैदान क्षेत्र से बचें और प्रशासन का सहयोग करें.

एनडीए द‍िखाएगा दमखम
सूत्रों के मुताबिक, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा. इसके अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है. माना जा रहा है कि केंद्र से लेकर राज्यों तक की शीर्ष राजनीतिक मौजूदगी इस कार्यक्रम को और अहम बनाएगी. सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और कार्यक्रम को भव्य एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय है.

पथग्रहण भव्‍य होगा