Home छत्तीसगढ़ रायपुर नगर निगम में ‘भाई-भतीजावाद’!, ‘निदान-1100’ पर शिकायत से नहीं, एप्रोच पर...

रायपुर नगर निगम में ‘भाई-भतीजावाद’!, ‘निदान-1100’ पर शिकायत से नहीं, एप्रोच पर हो रही साफ-सफाई

65
0

रायपुर – रायपुर नगर निगम में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर के कई वार्डों की नालियों की साफ-सफाई नहीं हो रही है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। जाम से नालियां बजबजा रही हैं। राम भरोसे साफ-सफाई व्यवस्था है। हर तरफ भर्राशाही चल रही है। सफाई के नाम पर भाई-भतीजावाद और जुगाड़ का खेल चल रहा है। नगर निगम रायपुर के टोल फ्री नंबर ‘निदान-1100’ पर कॉल करके नहीं बल्कि जुगाड़ पर साफ-सफाई हो रही है। कई वार्डों के सफाई ठेकेदार अपने चेहतों के घरों की नालियों की साफ-सफाई करवा रहे हैं। आम जनता की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं है। ऐसा ही एक मामला माधवराव सप्रे वार्ड-69 के मानसरोवर कॉलोनी रायपुरा में शनिवार को देखने को मिला है।

यहां साफ सफाई करने पहुंचे ‘निदान -1100’ के वाहन नंबर सीजी 04 PL9326 के ड्राइवर ने लोगों से दुर्व्यहार और बद्तमीजी की। उसने कहा कि उसे चुनाव लड़कर मेयर और पार्षद नहीं बनना है। मुझे राजनीति नहीं करनी है, ये मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि मैं नाली की साफ-सफाई करवाऊ। जिसे जहां भी शिकायत करनी है कर दे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वीडियो में दिख रहा है कि उसे किसी का डर नहीं है। वह विकट्री और फोन करते हुए दिख रहा है। नगर निगम आम जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स वसूल कर सफाई ठेकेदारों को दे रहा है और सफाई ठेकेदार ऐसे गुंडे-बदमाश लोगों को पाले हुए हैं, जो आम जनता ही नहीं मीडिया से भी दुर्व्यहार और बद्तमीजी कर रहे हैं। वार्ड के पार्षद जिम्मेदार अधिकारी भी ऐसे लोगों पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं

महापौर मीनल चौबे ने लगाई थी फटकार
ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नगर निगम की साफ सफाई की क्या स्थिति है। जापान दौरे से आने के बाद खुद महापौर मीनल चौबे ने भी कई मौके पर शहर का भ्रमण कर पसरी हुई गंदगी देखी थी। इसके बाद संबंधित जोन अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद भी सफाई ठेकेदारों के सफाई कर्मचारी उदासीन हैं। केवल खानापूर्ति करने में लगे हुए

काम नहीं कर रहा हेल्पलाइन नंबर ‘निदान-1100’

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन के अंतर्गत पानी, बिजली , नाली, साफ-सफाई आदि की शिकायत करने के लिए नगर निगम की ओर से हेल्पलाइन नंबर निदान-1100 जारी किया गया है। इसमें आम लोग अपनी समस्याओं के अनुरुप कॉल करते हैं, लेकिन नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर ‘निदान-1100’ का बुरा हाल है। यह नबंर काम ही नहीं कर रहा है। लोग फोन लगा-लगाकर परेशान हैं। इस नंबर पर जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायतों का भी समाधान नहीं हुआ है। जबकि 24 घंटे के अंदर निदान करने का हवाला दिया जाता है। आम जनता की कोई सुध लेने वाला नहीं है। पानी, नाली, बिजली, सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई सुनने वाला नहीं है। शहर के अधिकतर वार्डों का यही हाल है। लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं।

इनका कहना है…

रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने अमर उजाला से फोन पर कहा कि इस संबंध में देखवाती हूं। ये गलत है। वहीं ‘निदान -1100’ के काम नहीं करने पर कहा कि इस व्यवस्था को भी ठीक करवाती हूं।

वहीं वार्ड-69 के पार्षद महेंद्र औसर से जब मामले की शिकायत की गई, तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भेजता हूं। वो इस तरह की बातें कैसे कर सकता