Home छत्तीसगढ़ आश्रम अधीक्षक ने कमार जनजाति बच्चे को आश्रम से निकाला ,युवा कांग्रेसियों...

आश्रम अधीक्षक ने कमार जनजाति बच्चे को आश्रम से निकाला ,युवा कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर किया नारेबाजी

384
0

गरियाबंद– गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आ रही है आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा भाठीगढ़ में पढ़ाई करने वाले विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के एक बच्चे को आश्रम अधीक्षक ने मंडल संयोजक के कहने पर आश्रम से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए नाराज युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन,शामंत शर्मा के नेतृत्व में कई युवाओं ने नारेबाजी करते हुए दुर्गा मंच मैनपुर में धरना प्रदर्शन किया,

इस दौरान स्थानीय अधिकारियों के द्वारा बच्चे को फिर आश्रम में एडमिशन दिलाने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया,

मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी बालक आश्रम गोबरा भाटीगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति के एक बच्चे पिछले एक डेढ़ माह से अध्यनरत थे जिसे बगैर किसी कारण के आश्रम से निकाल दिया गया और मासूम बच्चे को एक किराना दुकान वाले के पास छोड़ दिया गया इसकी जानकारी लगते ही युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन एवं शामत शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी किया और मंडल संयोजक पर मनमानी करने का आरोप लगाया साथ इस मामले की शिकायत गरियाबंद कलेक्टर से करने की बात कही है,

आश्रम से मासूम कमार जाति के बच्चे को निकाला जिसे लेकर युवा कांग्रेस के नेताओं और ग्रामीणों के द्वारा दिया गया धरना प्रदर्शन पर उनकी मांग है कि हॉस्टल अधीक्षक और मंडल संयोजक को पद मुक्त किया जाए और उचित कार्यवाही की जाएं
तीव सोनी,अफजल खान,दुलेन्द्र नेगी, नील कमल, धनेश्वर पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव,टेकश चक्रधारी, सोनसाय जगत, प्रेम साहू, खीरसिंग ध्रुव, तिव सोनी, रतन पांडेय, सोनू यादव,केशर, तुला माली, गौरव बाम्बोड़े, एवं युवकगण उपस्थित थे,