Home देश बी,आर गवई – अपने रिटायरमेंट को लेकर क्यों भड़के चीफ जस्टिस गवई?...

बी,आर गवई – अपने रिटायरमेंट को लेकर क्यों भड़के चीफ जस्टिस गवई? खुलेआम सरकार की लगा दी क्लास

45
0

नई दिल्ली – ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट से जुड़ी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र की ओर से मामले में स्थगन की मांग को सख्ती से खारिज किया। अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने इस मामले को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने अदालत के समक्ष रखा। इस पर सीजेआई गवई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या सरकार उनके रिटायरमेंट का इंतजार कर रही है?

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत पहले ही दो बार केंद्र के अनुरोध पर सुनवाई आगे बढ़ा चुकी है, लेकिन अब हर बार नई वजह बताकर केस को खींचना न्याय के साथ अन्याय है। इस दौरान उन्होंने सरकार के रवैये को ‘कोर्ट के साथ अनुचित’ बताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर गंभीरता से काम किया है ताकि जल्द से जल्द फैसला सुनाया जा सके।

“कितनी बार और मानें आपकी बात?”

सीजेआई बीआर गवई ने कहा, “हम दो बार पहले ही आपकी बात मान चुके हैं, अब और कितनी बार? अगर आप सुनवाई 24 नवंबर के बाद करना चाहते हैं, तो साफ-साफ बताइए। यह कोर्ट के साथ अन्याय है। हर बार आप नई वजह लेकर आते हैं और सुनवाई टालने की कोशिश करते हैं। आपके पास इतने वकील हैं, फिर भी आप आधी रात को बड़ी बेंच की मांग करते हैं।”