बिलासपुर में बड़ा रेल हादसे को लेकर बड़ा सवाल है कि आखिर ये सब कैसे हुआ? गेवरा से बिलासपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन गतौरा और बिलासपुर के बीच मालगाड़ी से टकरा गई. हादसा शाम करीब चार बजे लाल खदान इलाके में हुआ. दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई थीं, जिससे टक्कर हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया. रेलवे अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी और पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मारी. चूंकि पहला डिब्बा किचन होता है और कुछ यात्री भी होते हैं, ऐसे में यह डिब्बा ही सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके पीछे कई कारणों की आशंका जताई गई है. कुछ का कहना है मालगाड़ी को रोकना ही गलत था और इसी कारण से टक्कर हुई, वहीं कुछ मान रहे हैं कि लोको पायलट की गलती थी, एक ही ट्रैक पर दूसरी गाड़ी देखकर उसे पैंसेजर ट्रेन रोक लेनी चाहिए थी. बताया जा रहा है कि गेवरा से बिलासपुर आ रही एक लोकल पैसेंजर ट्रेन गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी से टकरा गई. हादसा शाम करीब चार बजे लाल खदान इलाके में हुआ.
घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्री घायल हुए हैं और कुछ के मौत की आशंका जताई जा रही है. घायलों को बिलासपुर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के डीआरएम राजमल खोईवाल घटनास्थल पर मौजूद हैं. दोनों ने मौके पर राहत कार्यों की निगरानी की. रेलवे ने तत्काल मेडिकल टीम और रेस्क्यू ट्रेन भेजी है. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की.
दुर्घटना अप लाइन पर हुई, ट्रेन और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गईं
अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना अप लाइन पर हुई जब ट्रेन नंबर 68733 गेवरा रोड से बिलासपुर की ओर जा रही थी. उसी समय बिलासपुर से एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई. ड्राइवर ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन दूरी कम होने के कारण टक्कर हो गई. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. रेलवे ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि सिग्नलिंग या रूट डायवर्जन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं.

रेल यातायात रहा ठप, ट्रेनों को डायवर्ट किया गया
हादसे के बाद रेल संचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा, लेकिन अब वैकल्पिक ट्रैक से ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है.
हादसे के बाद रेल संचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा, लेकिन अब वैकल्पिक ट्रैक से ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है. बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रेल प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल कर हादसे से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है.
रेल प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल कर हादसे से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है.
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध नंबर:
9752485499, 8602007202
9752485499, 8602007202