मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाइवे मार्ग में दबनई नाला के पास जंगली हाथी का खौफ
शेख हसन गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर से 09 किमी दूर ग्राम दबनई नाला के पास नेशनल हाइवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मार्ग के किनारे आज मंगलवार को सुबह से एक जंगली हाथी डेरा डाल दिया है कभी खेत के भीतर घुसकर जमकर फसलो को रौंद रहा है तो कभी अचानक सड़क पर आ जा रहा है जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से नेशनल हाइवे में बार -बार वाहनो को दोनो तरफ रोकना पड़ रहा है वही इस हाथी को नजदीक से देखने मैनपुर धवलपुर व आसपास ग्रामो से बड़ी संख्या में युवा व लोग पहुंच रहे है। जिसके चलते भारी भीड़ लगी हुई है।
ज्ञात हो कि घायल और बीमार अवस्था में दल से अलग होकर यह हाथी मैनपुर, शोभा, राजापड़ाव, जुगाड़ क्षेत्र के साथ तुहामेटा, जिड़ार, सिंहार के आसपास जमकर फसलो को नुकसान पहुंचाया है साथ ही इस हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट भी उतार चुका है यह हाथी लगातार दबनई और तुपेंगा के आसपास विचरण कर रहा है वन विभाग तथा हाथी मित्रदल के सदस्य इनके हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है तथा लोगो को हाथी से दूर रहने की सलाह दे रहे है और हाथी आने से पहले गांव में मुनादी भी कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को दोपहर से यह हाथी नेशनल हाइवे के किनारे दबनई नाला के आसपास खेतो में विचरण कर रहा है कभी नेशनल हाइवे के उपर चढ़ जाता है फिर कभी खेत में उतर जाता है यह सिलसिला कई बार होने के कारण राहगीरो की सुरक्षा को ध्यान में रखकर नेशनल हाइवे को दोनो तरफ से बार बार जाम कर दिया जा रहा है।
जानकारो का कहना यह हाथी सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है लेकिन लगातार वाहनो के आवाजाही और हार्न बजने के कारण तथा भीड़ को देखकर फिर खेत में चले जा रहा है। बहरहाल वन विभाग की टीम के साथ हाथी मित्रदल के सदस्य मौके पर उपस्थित थे।






