Home छत्तीसगढ़ रायपुर में आज पीएम मोदी का सुपर शेड्यूल! अस्पताल से लेकर विधानसभा...

रायपुर में आज पीएम मोदी का सुपर शेड्यूल! अस्पताल से लेकर विधानसभा तक करेंगे 6 बड़े उद्घाटन

72
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर में रहेंगे, जहां उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय है. नवा रायपुर में वे सत्य साईं हॉस्पिटल, ब्रह्मकुमारी शांति शिखर भवन, अटलजी की प्रतिमा, नया विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. जानिए पूरी डिटेल और सुरक्षा व्यवस्था.
रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवा रायपुर पहुंच रहे हैं, और उनका दिन बिल्कुल ‘मिनट-टू-मिनट’ तय है. एक के बाद एक बड़े कार्यक्रम, नए उद्घाटन और जनता से मुलाकातेंरायपुर एयरपोर्ट से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं.
सड़ककिनारेस्वागत बैनर और फूलों से सजी राहें इस बात का संकेत दे रही हैं कि आज का दिन खास होने वाला है.
पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 9:40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 10:00 से 10:35 बजे तक वे सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां करीब 2,500 बच्चों से मुलाकात करेंगे और उनसे बातचीत भी करेंगे.
सुबह 10:45 से 11:30 बजे तक मोदी ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन अध्यात्म और शांति के संदेश को समर्पित है.
सुबह 11:45 से 12:10 बजे तक पीएम मोदी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक इसके बाद वे नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे, जो छत्तीसगढ़ के लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा.
दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक मोदी ट्राइबल म्यूज़ियम का शुभारंभ करेंगे, जहां आदिवासी संस्कृति, परंपराएं और इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा.
दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक – प्रधानमंत्री राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. सभी कार्यक्रम नवा रायपुर में ही आयोजित होंगे, जहां पूरे शहर को फूलों और झंडों से सजाया गया है.