टीम में शामिल डॉक्टर अजय ने बताया कि दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगने के निशान मिले हैं. इसके अलावा उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं.
पटना/मोकामा – बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मोकामा टाल इलाके में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक और स्थानीय दबंग दुलारचंद यादव (70 वर्ष) की गोली मारकर और वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई है. इस जघन्य वारदात ने मोकामा की चुनावी राजनीति में भारी उबाल ला दिया है.
दुलारचंद यादव के पैर में लगी थी गोली, शरीर पर मिले कई चोट के निशान
मोकामा गोलीकांड में मारे गए दुलारचंद यादव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कई अहम बातें सामने आई हैं. डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने उनका पोस्टमार्टम किया. डॉक्टर अजय ने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट्स को सुरक्षित रखा गया है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. इस घटना को लेकर इलाके में अब भी तनाव का माहौल है.
दुलारचंद यादव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दर्ज की तीन FIR
मोकामा हत्याकांड को लेकर ग्रामीण एसपी विक्रम सिंहा ने जानकारी दी कि आज भारी भीड़ की मौजूदगी में अनुमंडलीय अस्पताल में दुलारचंद यादव का पोस्टमार्टम कराया गया. करीब दो घंटे चले पोस्टमार्टम के दौरान एक्स-रे भी किया गया. इसके बाद शव को उनके आवास पर ले जाया गया. एसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पत्थरबाजी में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. अनंत सिंह पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दुलारचंद यादव को पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.
मोकामा हत्याकांड पर चुनाव आयोग सख्त
मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके अंतिम संस्कार के दौरान फायरिंग हुई, लेकिन जिला प्रशासन ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया है. प्रशासन ने कहा कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मोकामा और बाढ़ इलाके में कैंप कर रहे हैं ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके. उधर, चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से पूरी रिपोर्ट तलब की है. बताया गया है कि रिपोर्ट जल्द ही आयोग को सौंपी जाएगी. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव का शव बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गया है. शव पहुंचते ही इलाके में अफरा-तफरी और गम का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए. समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
तेजस्वी यादव ने मोकामा हत्याकांड पर उठाए सवाल
मोकामा में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना पर राघोपुर से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. तेजस्वी ने सवाल उठाया कि आखिर 40 गाड़ियों का काफिला हथियारों से लैस होकर कैसे घूम रहा था? उन्होंने चुनाव आयोग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूछा कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग को तुरंत इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि जनता डर के माहौल में वोट नहीं डाल सकती, इसलिए प्रशासन को निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी.
सूरजभान सिंह ने बताया क्या हुआ था
मोकामा में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मौत पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा, “इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है.
मोकामा में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मौत पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा, “इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है.
कांग्रेस ने की न्यायिक जांच की मांग
कांग्रेस ने मोकामा टाल इलाके में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने बयान जारी कर इस पूरी घटना की जाँच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग रखी है.

पुलिस ने कब्जे में लिया शव
मोकामा टाल में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अपडेट यह है कि पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ की ओर रवाना हो गई है. इस दौरान घटनास्थल पर दुलारचंद यादव के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है.

अनंत सिंह समेत 5 नामजद
दुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया.

दुलारचंद यादव के पोते ने क्या कहा?
दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है, पुलिस और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है, हमें न्याय चाहिए.
दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है, पुलिस और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है, हमें न्याय चाहिए.
रविरंजन ने यह भी कहा कि उनके दादा बाहुबली नेता अनंत सिंह के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे थे. हम लोग पढ़े-लिखे हैं, एके-47 वाले नहीं हैं, मेरे दादा ने हमेशा जनता की आवाज उठाई लेकिन अब पुलिस-प्रशासन मौन है और असली अपराधियों को बचाया जा रहा है.
वारदात के बाद आरोप-प्रत्यारोप शुरू
यह घटना गुरुवार को बसावनचक गांव में तब हुई, जब दुलारचंद यादव जन सुराज उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे. जानकारी के अनुसार इसी दौरान JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों और जन सुराज कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट हो गई.

- हत्या का तरीका: पुलिस के मुताबिक, दुलारचंद यादव को पहले पैर में गोली मारी गई। वह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद हमलावरों ने उन्हें एक महिंद्रा थार गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उनकी गाड़ी पर भी गोलियों के निशान मिले हैं.
- अनंत सिंह पर आरोप: दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है.
- अनंत सिंह का पलटवार: JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है. अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं.
- तेजस्वी यादव का बयान: CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने इस हिंसा पर NDA को घेरा और कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है.
विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाड़ी से कुचलकर मौत होने की बात सामने आई है, साथ ही पैर में गोली लगने के निशान भी मिले हैं. SSL टीम को बुलाया गया है और ADPO अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने मोकामा में चुनावी तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है.