Home जिलों से निधन – टैक्स सलाहकार विनोद माहेश्वरी

निधन – टैक्स सलाहकार विनोद माहेश्वरी

53
0

रायपुर – वरिष्ठ टैक्स सलाहकार व समाजसेवी विनोद माहेश्वरी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। उनका शरीर उनकी इच्छानुसार और स्वर्गीय पिता डॉ. गणेश लाल माहेश्वरी का अनुकरण करते हुए मेडिकल कॉलेज को आज शाम 4 बजे सौंपा जाएगा

वे छत्तीसगढ़ अखबार के संपादक सुनील कुमार के बड़े भाई, विकास, वरुण और निलेश माहेश्वरी के पिता थे। वे अपने पीछे पत्नी मीना माहेश्वरी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अपने जीवन में उन्होंने रक्तदान कर लगभग सवा सौ से अधिक मरीजों को अपना खून देकर समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए हमेशा जागरुक और प्रेरित करते रहे। उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए रेडक्रॉस ने भी उनका सम्मान किया था।