Home छत्तीसगढ़ कुएं में गिरने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने थाने पर किया पथराव,शव...

कुएं में गिरने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने थाने पर किया पथराव,शव रखकर किया हाईवे जाम

45
0

सूरजपुर – जिले के जयनगर थाना इलाके में रविवार रात जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को देखकर भागने के दौरान युवक की बिना मुंडेर कुएं में गिर जाने को मौत को लेकर जमकर विवाद हुआ। रविवार की रात और सोमवार की सुबह कुंजनगर के ग्रामीणों ने थाना में जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों ने हाईवे पर घण्टो चक्काजाम कर आवागमन बाधित कर दिया।कुएं में गिरने से युवक की मौत,ग्रामीणों ने थाने पर किया पथराव,शव रखकर किया हाईवे जाम

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों के पथराव व हाथापाई में कई थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए। अंततः देर रात पुलिस को हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ने लाठीचार्ज करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने थाने के बाहर जमकर तोड़फोड़ भी की।