हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. लेकिन अब मामले में बड़ा खुलासा हुआ है औ मनसा देवी कॉपलेक्स थाने में अकील अख्तर की हत्या का मामला दर्ज हुआ है. इस हत्याकांड में पिता मोहम्मद मुस्तफा, मां रजिया सुल्ताना, पत्नी, बहू और बेटी को आरोपी बनाया गया है.
पंचकूला – हरियाणा के पंचकूला के मनसा देवी कॉपलेक्स (एमडीसी) में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत में अब पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी, बेटी, बहू पर केस दर्ज किया गया है. अहम बात है कि इस मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी बहू के अवैध संबंधों का दावा किया गया है. खुद अकील अख्तर ने अपने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र एक वीडियो में किया था.
जानकारी के अनुसार, पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना और पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत हाल ही में हुई थी. पहले कहा गया था कि ड्रग ओवरडोज के चलते अकील की मौत हुई है. लेकिन मामले में पड़ोसी शमसुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थी. घटना के तुरंत बाद ही पूर्व डीजीपी अपने बेटे के शव को यूपी के सहारनपुर ले गए थे. उधर, पड़ोसी शमशुद्दीन ने पंचकुला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थीस जिसको आधार बनाकर पंचकूला मनसा देवी पुलिस थाने में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ 103 (1), 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.






